|
प्रदेश की शिक्षा गुणवत्ता में निरन्तर सुधार करने के उद्देश्य को दृष्टिगत रखते
हुए इस विभाग की स्थापना रजिस्ट्रार विभागीय परीक्षाएँ, उत्तर प्रदेश के नाम से
1872 के आस-पास हुई थी। वर्ष 1921 में माध्यमिक शिक्षा परिषद (यू0पी0 बोर्ड) के गठन
से पूर्व प्रदेश की समस्त शैक्षिक परीक्षाओं का उत्तरदायित्व इस विभाग का था।
गुणवत्तापरख शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अध्यापकों को प्रशिक्षित करने हेतु शासन ने
समय-समय पर अनेक संस्थानों एवं प्रशिक्षण महाविद्यालयों की स्थापना की और उनमें
प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु अध्यापकों की परीक्षा का कार्य इस विभाग को
दिया गया। जिसका संचालन यथावत् आज भी हो रहा है। वर्ष 1981 में राज्य शैक्षिक
अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश की स्थापना के उपरान्त चयनित प्रशिक्षु
अध्यापकों की परीक्षा का समस्त कार्यों के लिए इस विभाग को अधिकृत किया।
|
Director
Mr.Mahendra Singh |
|